Breaking NewsGohanaReligion

गच्छाधिपति के 96 वें जन्मोत्सव समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब

वचन सिद्ध गच्छाधिपति के आशीष से संवर जाती है तकदीर : सुंदर मुनि

 

गोहाना :-2 जनवरी : जैन धर्म के सर्वोच्च संत गच्छाधिपति प्रकाश चंद जी महाराज के 96वें जन्मोत्सव समारोह में आस्था का सैलाब उमड़ा।

वजीरपुरा गांव में स्थित टी. पी. एस. पब्लिक स्कूल में आयोजन भव्य समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालु पहुंचे।

शेर-ए-हिंद सुंदर मुनि जी वयोवृद्ध गच्छाधिपति को अपने कंधों पर बैठा लाए तथा उन्हें मंच पर प्रतिष्ठित किया गया।

जैन श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मंगल कामना की कि गच्छाधिपति जीवन का शतक सफलतापूर्वक लगाएं। गच्छाधिपति का जन्म स्थल रिंढाणा गांव गोहाना में ही स्थित है।

शेर-ए-हिंद सुंदर मुनि ने कहा कि संत, सूर्य और वायु सबके होते हैं। इन पर किसी कौम या देश विशेष का ही हक नहीं होता। उन्होंने कहा कि गच्छाधिपति वचन सिद्ध हैं। उनके आशीर्वाद से विधाता की लिखी तकदीर भी संवर जाती है। प्रकाश चंद जी संत के वेश में अरिहंत हैं।

सुंदर मुनि ने कहा कि हमारी परम्परा रचनात्मक कार्य शैली और निर्व्यसन जीवन यापन की पक्षधर है। जैन धर्म आडंबर या दिखावे का सख्त विरोधी है। यह धर्म सादगी, संयम, सेवा, स्वाध्याय, मौन और तपस्या को धारण करने का संदेश देता है। गच्छाधिपति इस के जीवंत प्रतिमान हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जन्मोत्सव समारोह में गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी भी पहुंची। उनसे भगवन् धाम को जाने वाली सड़क का नामकरण भगवन धाम करने तथा रिंढाणा गांव में जन्मे तीन महान पिता-पुत्रों को सम्मान समर्पित करते हुए त्रिवेणी द्वार बनवाने की माँग की गई।

केंद्र सरकार से राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त अल्पसंख्यक आयोग के धन्य कुमार और अग्रणी उद्योगपति प्रद्युम्न कुमार जैन, भाजपा के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से पूर्व सचिव अरुण कुमार भी पहुंचे। अध्यक्षता आर्य वज्र स्वाध्याय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार जैन ने की तथा मंच संचालन संघ की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा जैन ने किया।

गच्छाधिपति के शतायु होने की भजनों के माध्यम से कामना यशी प्रतिभा जैन, ईश बंसल, तनु दहन, अर्हम जैन, यशी जैन आदि ने की। समारोह में जैन विभूतियों में वेद प्रकाश जैन, राजेंद्र बब्बल, मुकेश जैन, जिनेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, सुरेश जैन आदि भी पहुंचे।

भंडारे की व्यवस्था नरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में राजेश जैन, मनीष जैन और सुमति जैन ने की। विश्व हिंदू परिषद, जय मां बन भौरी सेवा मंडल, माता मरु देवी मंडल सहित विभिन्न संस्थाओं ने जन्मोत्सव समारोह के आयोजन में महती सहयोग प्रदान किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button