गोहाना के लावारिस पीड़ित गौमाता गौशाला में नव वर्ष पर हुआ हवन
भारतीय संस्कति के प्राण तत्व हैं शांति और सद्भाव : सैनी
गोहाना :- 1 जनवरी राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने सोमवार को कहा कि शांति और सदभाव भारतीय संस्कृति के प्राण तत्व हैं। वह शहर में पानीपत रोड पर स्थित लावारिस पीड़ित गौमाता गौशाला में नव वर्ष पर हुए हवन में श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे थे।
हवन की अध्यक्षता गौशाला के महासचिव प्रेम लाल आर्य ने की। पूरे वैदिक तरीके से यह हवन विजेंद्र शर्मा ने करवाया। हवन में गाय के देसी घी से आहति डाली गई। मुख्य अतिथि रामेश्वर दास सैनी ने कहा कि सब धर्मों ने हमेशा शांति का पाठ पढ़ाया है। प्रेम लाल आर्य ने कहा कि विश्वभर में चहुंओर मचे हाहाकार और युद्ध के उन्माद से मुक्ति तभी मिलेगी जब भारतीय संस्कृति का अनुसरण कर सब के हित की मंगल कामना की जाएगी।
हवन में आहुति डालने के लिए आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी, वृद्धाश्रम के अध्यक्ष अशोक आर्य के साथ सोना देवी सैनी, मोनू सैनी, नसीब सिंह चहल, दीपांशु लठवाल आदि भी पहुंचे।

