गोहाना की नगर परिषद की चेयरपर्सन ने करवाया खाली प्लाटों से कूड़े का उठान
गोहाना :- 2 दिसम्बर : नगर परिषद ने खाली प्लाटों से कूड़े का उठान करवाने के लिए सात दिन तक चलने वाले विशेष अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में शनिवार को चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने अपनी हाजिरी में रोहतक रोड और ड्रेन नंबर 8 पर खाली प्लाटों में भरे कूड़े का उठान करवाया।
नगर परिषद गोहाना में एक माह में सफाई व्यवस्था पर 30 लाख रुपए खर्च कर रही है । प्रतिदिन घर-घर से कूड़े का उठान अलग से करवाया जा रहा है। इस के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। वह खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा डाल रहे हैं।
अब नगर परिषद और एजेंसी के सफाई कर्मचारी न केवल सफाई करेंगे अपितु खाली प्लाटों को भी खाली करने के लिए वहां डाले गए कूड़े को उठवाएंगे। इस अभियान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। नगर परिषद के अधिकारी इस पूरे अभियान की निगरानी करेंगे।
इस अवसर पर सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी, सफाई दरोगा राजेश पाराशर के साथ प्रेम, संदीप, अमित, महेंद्र आदि भी उपस्थित रहे।
