AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना का नप प्रशासन 1-7 दिसंबर तक शहर में विशेष सफाई अभियान चलाएगा, अधिकारी करेंगे निगरानी

गोहाना :- नप प्रशासन द्वारा 1 से 7 दिसंबर तक शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नप व एजेंसी के कर्मचारी न केवल सफाई करेंगे, बल्कि खाली प्लॉटों में लंबे समय से पड़े कूड़े का उठान भी कराएंगे। इसके लिए नप प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। इस पूरे अभियान की अधिकारी निगरानी भी करेंगे। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से नप प्रशासन हर महीने सफाई पर 30 लाख रुपए से अधिक बजट खर्च कर रहा है।

इसके तहत नप प्रशासन द्वारा अपने कर्मचारियों के अलावा एजेंसियों को टेंडर देकर सफाई के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान भी चलाया हुआ है। इसके बावजूद शहर में कई जगह खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। यहां से लंबे समय तक कूड़े का उठान नहीं होता, जिसके कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी के तहत नप प्रशासन ने 7 दिसंबर तक शहर में खाली प्लॉटों में पड़े पूरे कूड़े का उठान कराने का निर्णय लिया है। इससे आमजन को काफी राहत मिलेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

लोगों को करेंगे जागरूक, पार्षदों का भी लेंगे सहयोग नप प्रशासन ने कूड़े का उठान कराने के साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए अधिकारी पार्षदों का भी सहयोग लेंगे। वे उनके साथ मिलकर लोगों को खाली प्लॉटों में कूड़ा डालने के बजाय, उसे डस्टबीन में रखने और नप की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही डालने के लिए प्रेरित करेंगे।आइये जानते हैं कैसे क्या होगा नगर परिषद की EO पत्रकारों को जानकारी देते हुए

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button