AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना क्षेत्र में म्हारा गांव जगमग गांव योजना में शामिल होने पर भी गांवों में कम नहीं हो रहा लाइन लोस

गोहाना :- म्हारा गांव जगमग गांव योजना का हिस्सा बने कुछ गांवों में अब भी लाइन लोस कम नहीं हो रहा है। ऐसे गांवों को अब बिजली निगम की तरफ से चिह्नित किया जाएगा। उसके बाद उन गांव में फिर से काम किया जाएगा, ताकि लाइन लोस को कम किया जा सके और उपभोक्ताओं को दिए गए समय के अनुसार बिजली उपलब्ध हो सके।

गोहाना के 93 गांव में से 90 गांव म्हारा गांव जगमग गांव का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन अब भी कुछ गांव ऐसे हैं जिनमें लाइन लोस 50 फीसदी से अधिक है। अधिकारियों के अनुसार जिन गांवों में लाइन लोस अधिक है, उनमें तारों की मरम्मत व मीटर बॉक्स की सील दोबारा से लगाई जाएगी, ताकि ग्रामीण चोरी न कर सकें। जिन गांव का लाइन लोस कम है, उन गांव में बिजली निगम की तरफ से 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का शेड्यूल जारी किया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बिजली बिलों का भुगतान करने को किया जाएगा जागरूक

बिजली निगम की तरफ से उपभोक्ताओं को बिजली बिल के भुगतान करने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि बिजली निगम का बकाया आंकड़ा कम हो सके। इसके लिए ग्रामीणों के पास बिजली निगम के कर्मचारी वसूली के लिए भी जाएंगे।
वर्जन
जिन गांव में लाइन लोस अधिक है। उन गांवों में सर्वे किया जाएगा और लाइन लोस के कारणों का पता कर कमियों को दूर किया जाएगा।
– सुनील कुमार, एसडीओ, सब अर्बन डिवीजन गोहाना
Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button