नप के एक्सईएन ने ठेकेदारों को एहतियात के साथ शहर में विकास कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश
गोहाना :- नप के एक्सईएन नवीन सहरावत ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में एजेंसियों के ठेकेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों को एहतियात के साथ शहर में विकास कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण बढ़ने के बाद ग्रैप-4 के तहत शहर में विकास कार्य बंद करा दिए थे। अब वायु में सुधार आने के बाद ग्रैप-4 के प्रतिबंधों को हटाया जा चुका है।
इसके तहत निर्माण कार्य कराए जा सकते हैं। ऐसे में ठेकेदार शहर में विकास कार्यों को शुरू कराएं। इस दौरान वे पानी का छिड़काव कराएं, ताकि वहां धूल न उठे। इसके साथ ही उन्होंने ठेकेदारों को कहा कि उनके पास जो कामगार काम करते हैं, उनको पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक करें। इस मौके पर एमई बृजेश हुड्डा, जेई अंकित धनखड़, ठेकेदार जयवीर कौशिक, संदीप मौजूद रहे। ठेकेदारों की बैठक लेते एक्सईएन नवीन सहरावत।
