गोहाना शहर के अनअप्रुव एरिया का सर्वे करवाएगा नगर परिषद
गोहाना :- शहर के अनअप्रुव एरिया का सर्वे नगर परिषद कराएगा। सर्वे के तहत गलियों की लंबाई-चौड़ाई, भवनों व खाली प्लाटों की संख्या और रिहायशी एरिया में कॉमर्शियल भवनों की रिपोर्ट नप अधिकारी तैयार करेंगे। नप अधिकारियों के अनुसार शहर में 30 नियमित कॉलोनियां हैं। वहीं 17 कॉलोनियां अवैध रूप से विकसित हुई थी। नगर निकाय मुख्यालय ने शहर की अवैध कॉलोनियों को निमयित करने के लिए प्रपोजल मांगा था। अधिकारियों ने पांच कॉलोनियों का सर्वे कर ड्राइंग मुख्यालय भेजा था, जिसको नियमित कर दिया गया है।
अब अधिकारियों ने आठ कॉलोनियों को नियमित करवाने के लिए ड्राइंग भेजी है। बची हुई चार कॉलोनियों की भी फाइल तैयार हो गई है। नप अधिकारियों के अनुसार सभी अवैध कॉलोनियों की ड्राइंग मुख्यालय भेजने के बाद बचे हुए अनअप्रुव एरिया का दोबारा सर्वे होगा। ^शहर में अवैध कॉलोनियों के अतिरिक्त बचे हुए अनअप्रुव एरिया का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के लिए जल्द ही एरिया चिह्नित किया जाएगा।
विजय सिक्का, बीआई, नगर परिषद, गोहाना।
