AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना के लक्ष्मी नगर निवासी मनोज कुमार हवलदार से पदोन्नत हुए ए.एस.आई.

गोहाना :-16 नवम्बर : शहर के लक्ष्मी नगर निवासी हरियाणा पुलिस हवलदार मनोज कुमार को पदोन्नत कर दिया गया है। अब वह ए.एस.आई. बन गए हैं। उन्हें रोहतक रेंज के आई.जी. के. के. राव ने उनके कंधे पर स्टार लगा कर प्रमोट किया। मनोज कुमार के पापा विशंभर लाल बजाज भी पुलिस में थे। वह ए.एस.आई. से सब इंस्पेक्टर पदोन्नत होने वाले ही थे कि 2003 में प्रमोशन से दो दिन पहले उनकी अचानक हुए हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। 2004 में मनोज कुमार को पिता की जगह पर नियुक्त किया गया। उन्हें प्रारंभ में सिपाही बनाया गया। 8 साल बाद 2012 में उन्हें पहली
पदोन्नति मिली और वह सिपाही से हवलदार बन गए। वह रोहतक स्थित आई.जी. कार्यालय में स्टेनोग्राफर नियुक्त हुए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अब मनोज कुमार को 11 साल बाद दूसरी पदोन्नति मिली है। अब उन्हें हवलदार से ए. एस. आई. बनाया गया है। मनोज कुमार की मां कमलेश बजाज और उनके छोटे भाई विक्की बजाज शहर में महम रोड पर स्व. बिशंभर लाल बजाज की स्मृति में बी.बी.एम. स्कूल का संचालन कर रहे हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button