AdministrationBreaking NewsGohana

100 करोड़ ने बदली शहर की काया, वैध हुई कॉलोनियों में भी होगा विकास

गोहाना :- शहर में बीते करीब सात साल में 100 करोड़ से अधिक के हुए विकास कार्यों ने शहर की तस्वीर बदल दी है। जिन मार्गों पर पहले गंदगी के ढेर लगे थे, अब वे मार्ग राहगीरों व वाहन चालकों को आकर्षित कर रहे हैं। गलियों से लेकर मुख्य मार्गों व महापुरुषों के चौक के सौंदर्यीकरण ने शहर का रूप  बदल दिया है। ऐसे में अब वैध हुई कॉलोनियों से शहर में विकास के और पंख लगेंगे। वहीं नप प्रशासन भी अब स्वच्छता रैंकिंग में अपनी श्रेणी से बढ़कर प्रदेशभर में ओवरऑल प्रथम आने के लक्ष्य से काम कर रहा है।

गोहाना शहर में 23 वार्ड हैं, जिनमें अब तक 31 नियमित कॉलोनियां थी। इन वार्डों में करीब सात साल पहले अधिकतर गलियां जहां कच्ची थी, वहीं मुख्य मार्गों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते थे। शहर की हालत सुधारने के लिए नप प्रशासन ने काम शुरू किया तो अब शहर न केवल स्वच्छता के मामले में अपनी श्रेणी में प्रदेशभर में नंबर वन है, वहीं नॉर्थ जोन में भी दूसरे स्थान पर है। इसका मुख्य कारण शहर की अधिकतर गलियां पक्की, मुख्य मार्गों के अलावा महापुरुषों के चौक का सौंदर्यीकरण और पार्कों व स्टेडियम के निर्माण हैं। इन पर नप ने 100 करोड़ से अधिक रुपए खर्च किए हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वहीं अब 13 अवैध कॉलोनियों में से पांच वैध हो चुकी हैं और आठ की फाइल मुख्यालय मंजूरी के लिए गई है। ऐसे में अब इनकी मंजूरी मिलने से कॉलोनियों में विकास कार्य होंगे, जिसके लिए अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे आमजन को काफी सुविधा मिली है।

नप प्रशासन का अब प्रदेशभर में ओवरऑल श्रेणी में स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम आने का लक्ष्य है। इसी के तहत शहर की सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए तीन चरणों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दिन-रात सफाई के साथ ही डोर-टू-डोर अभियान शुरू कराया हुआ है।

वहीं सफाई के साथ कूड़े के उठान के लिए अलग से कंपनी को टेंडर भी दिया गया है और मुख्य मार्गों पर स्वीपिंग मशीन से भी सफाई की जा रही है। यही नहीं आमजन को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डस्टबीन में डालने के लिए भी शहरवासियो को जागरूक किया जा रहा है।

दो मुख्य मार्गों पर 8 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे दो आकर्षक चौक

नप प्रशासन शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए दो मुख्य मार्गों पर आकर्षक चौक भी बनाएगा। इनमें एक चौक सोनीपत रोड पर नई सब्जी मंडी के पास बनेगा और दूसरा रोहतक रोड पर गोहाना बाइपास के नजदीक बनाया जाएगा।

दोनों चौक पर आकर्षक लाइटें व पौधे भी लगाए जाएंगे और डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण होगा। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि सोनीपत, दिल्ली व रोहतक से शहर में आने वाले वाहन चालकों को भी आवागमन करने में बेहतर सुविधा होगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button