गोहाना के हरीश दूहन सी.सी.एल. के होंगे नए निदेशक ; पी. ई. एल. एल. ने 12 अभ्यर्थियों में से किया चयन
गोहाना :-8 नवम्बर : गोहाना शहर के हरीश दूहन सी. सी. एल. के नए निदेशक होंगे। उन का चयन पी. ई. एल. एल. ने 12 अभ्यर्थियों में से किया। दूहन इस समय एन.सी.एल. के जी.एम. हैं। उनके निदेशक पद के लिए चयनित होने पर दूहन परिवार में खुशी की लहर है।
हरीश दूहन के पापा स्व. वीर सिंह दूहन थे । उनकी मां यशवंती दूहन और छोटे भाई संजय दूहन शहर के सेक्टर 7 में रहते हैं। हरीश दूहन वर्तमान में नॉदर्न कोलफील्ड लिमिटेड के जनरल मैनेजर हैं। यह निकाय एन. सी. एल. भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अंतर्गत है।
6 नवंबर को पब्लिक इंटरप्राइजेज सलेक्शन बोर्ड (पी.ई.एस.एल.) के पैनल ने इंटरव्यू लिए। ये इंटरव्यू सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड ( सी.सी.एल.) के लिए किए गए। इस इंटरव्यू का सामना हरीश दूहन समेत कोल इंडिया के विविध निकायों के कुल 12 अभ्यर्थियों ने किया।
पी.ई.एस.एल. के पैनल ने हरीश दूहन का नाम निदेशक पद के लिए अनुमोदित कर दिया। ऐसे में दूहन का अगला निदेशक तकनीकी बनना अब तय हो गया है। इस पद के साथ वह सी.सी.एल. के निदेशक मंडल के सदस्य भी होंगे तथा अपनी रिपोर्ट चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर ( सी.एम.डी.) को करेंगे।
सी.सी.एल. के तकनीकी निदेशक के तौर पर हरीश दूहन खदानों, उनकी सुरक्षा के साथ फील्ड एक्टिविटी के साथ टेक्निकल फंक्शन के प्रभारी होंगे।
