AdministrationBreaking NewsGohanaReligion

फैंसी लाइटों से जगमग होंगी गोहाना शहर की मुख्य सड़कें

गोहाना :- शहर की मुख्य सड़कें जल्द ही फैंसी लाइटों से जगमग होंगी। नप प्रशासन दिवाली से पहले 200 फैंसी लाइटें लगवाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इस पर करीब 50 लाख रुपए खर्च करेगा। इसके अलावा शहर को आकर्षक बनाने के लिए मुख्य मार्गों व महापुरुषों के चौक का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। अब नप प्रशासन ने दिवाली पर्व पर शहर को और सुंदर बनाने की दिशा में कार्य शुरू किया है। बताया गया कि फव्वारा चौक से जींद रोड रेलवे ओवरब्रिज, तहसील रोड, नगर परिषद कार्यालय के पास, छोटूराम चौक से कॉलेज मोड़ सहित अन्य मुख्य मार्गों पर फैंसी लाइटें लगाई जाएंगे। इसके लिए बिजली की तारों की लाइन दबाने के साथ लाइटों के बेस बनाने का भी काम शुरू कराया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक 2500 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी नप प्रशासन ने शहर के सभी 23 वार्डों की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक 5000 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं। इनमें बड़ी लाइटें पुरानी होने के चलते बार-बार खराब हो रही हैं। नप प्रशासन ने गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक 2500 छोटी-बड़ी लाइटें लगाने का भी लक्ष्य रखा है। इसके लिए अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी को अपनी डिमांड भेज दी है और दिवाली से पहले ही उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि त्योहार से पहले लाइटें लगाने का कार्य पूरा कराया जा सके।

नई स्ट्रीट लाइटों के अलावा फैंसी लाइटें लगाने का भी लक्ष्य रखा है। इस कार्य को जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा।

रजनी विरमानी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, गोहाना ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button