AdministrationBreaking NewsEducationGohana

वर्कलोड पूरा होगा, तभी नियुक्त होंगे एक्सटेंशन लेक्चर

गोहाना :-3 नवम्बर : प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में अब एक्सटेंशन लेक्चरर तभी नियुक्त हो सकेंगे जब सब्जेक्ट विशेष का वर्कलोड पूरा होगा। शुक्रवार को यह जानकारी उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी नए निर्देशों के हवाले से बरोदा गांव में स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल पवन लठवाल ने दी।

पवन लठवाल ने बताया कि एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए क्वालिफिकेशन वही होगी जो एडिड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए निर्धारित है। नियुक्ति एक साल के लिए होगी, पर वर्क लोड 50 प्रतिशत से कम रहने पर तुरंत रिलीव कर देना होगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने आगे बताया कि सलेक्शन कॉलेज के स्तर पर वह कमेटी करेगी जिसमें प्रिंसिपल के साथ तीन सीनियर प्राध्यापक होंगे। किसी भी सब्जेक्ट के लिए एक्सटेंशन लेक्चरर की नियुक्ति से पहले निदेशालय से अनुमति लेनी होगी। चयन कमेटी को राष्ट्रीय स्तर के दो अखबारों में चयन से पूर्व विज्ञापन देना होगा।

पवन लठवाल का कहना है कि एक्सटेंशन लेक्चरर को 57,700 रुपए का एकमुश्त मासिक वेतन मिलेगा। एक वर्ष में 12 छुट्टियां लेने की अनुमति होगी। एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए एक समय में चयन एक पद के लिए चार प्रार्थियों का होगा जिनमें से शेष तीन प्रार्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button