AdministrationBreaking NewsGohana

आज गोहाना शहर में 6 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

गोहाना :-1 नवम्बर : महम रोड स्थित पावर हाउस में गुरुवार को नए फीडरों के लिए वीसीबी रखने का कार्य किया जाएगा। वीसीबी रखने का कार्य सुबह नौ बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। इस दौरान समता और विष्णु नगर फीडर से जुड़ी कॉलोनियों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। निगम अधिकारियों ने शहर के समता और विष्णु नगर फीडर का लोड कम करने के लिए दो अतिरिक्त फीडर तैयार किए हैं। दोनों फीडरों का कार्य अंतिम चरण में है। अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-7, विष्णु नगर, सोनीपत रोड, पानीपत रोड, पुरानी अनाज मंडी, हुक्मचंद मंडी और माहरा गांव में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस संबंध में कॉलोनियों के लोगों को सूचित कर दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button