AdministrationBreaking NewsGohana

चुनाव विभाग कम मतदान, कम महिला मतदाता वाले गांवों पर ध्यान करेगा केंद्रित

गोहाना :-31 अक्तूबर : चुनाव विभाग उन गांवों को चिह्नित कर उन पर ध्यान केंद्रित करेगा जिन पर पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कम मतदान हुआ था अथवा महिला मतदाताओं की संख्या कम है।

मंगलवार को यह खुलासा बरोदा हलके के ई.आर.ओ. और गोहाना के एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ ने किया। वह इस हलके की मतसूची के संक्षिप्त संशोधन के लिए अपने कार्यालय में सुपरवाइजरों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का संयोजन इस हलके के विशेष सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और कथूरा खंड के बी.ई.ओ. जीतेंद्र गौड़ ने किया। सोनीपत के जिला चुनाव कार्यालय से परमजीत और योगेश कुमार पहुंचे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ई.आर.ओ. आशीष वशिष्ठ ने कहा कि मतसूची के संक्षिप्त संशोधन के लिए 1 जनवरी 2024 की आधार तिथि से आवेदन 9 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने सुपरवाइजरों को हिदायत दी कि अगर किसी बूथ पर बी. एल. ओ. नहीं लगा है, उसकी सूचना दें। अगर बी.एल.ओ. एप न खुले, जिला कार्यालय से संपर्क करें।

बैठक में लेखाकार प्रवीण मोर के साथ संदीप काद्यान और मनोज चहल भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button