Breaking NewsEducationGohanaSocial
ग्लोबल पब्लिक स्कूल ने सेना में चयनित 3 विद्यार्थी किए सम्मानित
गोहाना :-28 अक्तूबर : गोहाना-खानपुर कलां मार्ग पर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल ने शनिवार को अपने उन तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिने का चयन सेना में हुआ है। संयोग ने तीनों में से एक-एक छात्र का सिलेक्शन थल सेना, वायु सेना और जल सेना में हुआ है। सेना में चयनित ग्लोबल पब्लिक स्कूल के छात्र शुभम, ऋषभ और आशीष हैं। शुभम जल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। ऋषभ वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर चयनित हुए हैं। आशीष जल सेना में नेवल एविएशन के पद पर सिलेक्ट हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों को स्कूल के एम. डी. पंकज जाले और प्रिंसिपल प्रीति शर्मा ने समारोहपूर्वक सम्मानित किया।



