Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के 91 साल के सीताराम जैन के नेत्र हुए अमर, बने 984वें नेत्रदाता

गोहाना :-26 अक्तूबर : शहर की पटेल बस्ती निवासी 91 वर्षीय सीताराम जैन पुत्र स्व. घासीराम जैन के नेत्र गुरुवार को अमर हो गए। वह रक्तदान-नेत्रदान-देहदान के लिए समर्पित संस्था आहुति के 984वें नेत्रदाता बने। उनके नेत्र ग्रहण करने के लिए दिल्ली के दरियागंज स्थित श्रॉफ आई बैंक की टीम पहुंची। जैन परिवार में यह तीसरा नेत्रदान है। सीताराम जैन के देहावसान पर उनके नेत्रदान की पहल उनके बेटे-बहू अनिल जैन और सुनील जैन, आनंद जैन और वीना जैन, सुशील जैन, संतोष जैन, पप्पी जैन और रेणु जैन, बेटी-दामाद पुष्पा और बिजेंद्र, सुषमा और अजीत के साथ मंजू और सतीश कुमार ने की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अपने दादा के नेत्रदान के लिए आहुति से आग्रह मृतक के पोते संदीप, प्रवीण, हिमांशु, शुभम, अंकुर, मयंक और आदित्य ने किया। नेत्रदान में विशेष सहयोग मृतक के पोते जैनेश्वर जैन का रहा। श्रॉफ आई बैंक से टेक्नीशियन आर. डी. शर्मा की टीम आई। आहुति की टीम इस के अध्यक्ष बंटी हंस और निदेशक राहुल गोयल पर आधारित थी । सीताराम जैन से पहले उनकी पत्नी शांति देवी और बेटे हरिओम के भी नेत्रदान हो चुके हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button