Breaking NewsGohanaSocial

रुखी की दोनों पंचायतों ने सी. एम. विंडो के एमिनेंट पर्सन अनूप कुंडू को किया सम्मानित

गोहाना :-26 अक्तूबर : सी. एम. विंडो के एमिनेंट पर्सन अनूप कुंडू को रुखी गांव की दोनों पंचायतों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। उन्हें गांव में उन द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। रुखी गांव के ग्रामीणों के अनुसार अनूप कुंडू ने उनके गांव में बाढ़ग्रस्त खेतों से पानी की निकासी करवाई, तालाब और रजवाहे की सफाई करवाई, पीने के पानी की बेहतर सप्लाई के लिए दो ट्यूबवेल लगवाए। सड़क की मुरम्मत करवाई तथा बिजली की अच्छी सप्लाई के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाए। इस गांव में दो पंचायतें हैं। इन पंचायतों के प्रतिनिधि अनूप कुंडू के शहर में सेक्टर 7 स्थित निवास पर पहुंचे तथा उन द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद का ज्ञापन किया। पंचायतों ने कुंडू को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राजमल मलिक, बलराम, हरज्ञान मलिक, रामफल चहल, नरेश शर्मा, अजित मलिक, जयपाल मलिक, रमेश कुमार, विक्रम चहल, राजेश चहल, राजपाल आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button