Breaking NewsGohanaSocial

रक्तदान के बाद मरे युवक मुनेश के शव को सर्विस रोड पर रख दिया धरना

एस.डी.एम., ए.सी.पी. के समझाने पर माने परिजन, किया अंतिम संस्कार

गोहाना :-26 अक्तूबर : मुंडलाना गांव के ग्रामीणों बुधवार को मुनेश के शव को लेकर रोहतक-पानीपत हाईवे पर पहुंचे और सर्विस रोड पर रखकर परिजन धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ और ए.सी.पी. सोमबीर देशवाल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण वापस चले गए और मुनेश के शव का 2 दिन बाद गांव में दाह संस्कार किया गया।

मुंडलाना निवासी मुनेश ने गांव की एक बुजुर्ग महिला को रक्त देने के लिए रोहतक के निजी अस्पताल में रक्तदान किया था। जिसके बाद मुनेश का स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजनों ने उसे खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल दाखिल कराया। जहां पर मुनेश की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने 24 अक्तूबर को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर रोहतक में अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने और मुनेश की पत्नी को नौकरी दिलाने की मांग की। बुधवार की रात को परिजन शव को लेकर मुंडलाना पहुंच गए और उन्होंने सुबह गांव की पंचायत में एकत्रित होकर रोड जाम करने की योजना बनाई। दोपहर को ग्रामीण रोहतक-पानीपत हाईवे पर पहुंच गए और शव को सर्विस रोड पर रखकर रोष प्रकट किया। करीब 1 घंटे के बाद एस.डी.एम. और ए.सी.पी. के समझाने पर ग्रामीण वापस चले गए और शव का दाह संस्कार किया गया।

रोहतक के एक निजी अस्पताल में रक्तदान करने के बाद मुंडलाना गांव के युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों को समझाया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। साथ ही मृतक की पत्नी को आर्थिक मदद करने को लेकर उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

आशीष वशिष्ठ, एस.डी.एम., गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button