Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के जाट भवन के लिए मिला 1785 गज का आवंटन पत्र

गोहाना :-25 अक्तूबर : हरियाणा सरकार ने शहर के सेक्टर 7 में बनने वाले जाट भवन के लिए 1785 गज का आवंटन पत्र बुधवार को जारी कर दिया। यह आवंटन पत्र हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी से गोहाना जाट महासभा के संरक्षक संजय दूहन की टीम ने ग्रहण किया। राज्य सरकार ने पहले गोहाना जाट महासभा को 1375 गज जमीन देने का निर्णय किया था। बाद में महासभा के आग्रह पर इस जमीन में 410 गज और बढ़ा दिए गए। इस तरह से अब जाट भवन 1785 गज पर बनेगा। इस भूक्षेत्र का आवंटन पत्र बुधवार को जारी किया गया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से यह आवंटन पत्र प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक और वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी अजीत बालाजी जोशी ने प्रदान किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आवंटन पत्र रिसीव करने के लिए गोहाना से जाट महासभा का जो प्रतिनिधिमंडल पंचकूला पहुंचा, उसका नेतृत्व महासभा के संरक्षक संजय दूहन ने किया। प्रतिनिधिमंडल में कर्ण सिंह लाठर, वीरेंद्र दूहन, संतराज मान और प्रदीप मलिक थे। मुख्य प्रशासक जोशी प्रतिनिधिमंडल को वह नक्शा भी प्रदान किया जिसके अनुरूप जाट भवन का निर्माण होना है। इस जाट भवन का भूमि पूजन से शिलान्यास जुलाई के महीने में सी.एम. मनोहर लाल खट्टर ने किया था। जाट महासभा के संरक्षक संजय दूहन ने कहा कि महासभा को जमीन के आवंटन पत्र और नक्शे की प्रतीक्षा थी। महासभा अब जल्दी ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर देगी। उन्होंने जमीन आवंटन के लिए सी. एम. मनोहर लाल खट्टर के साथ गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन के पति और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी का आभार
व्यक्त किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button