Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के बस के परिचालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए यात्री को लौटाए गहने और कैश

गोहाना :- 25 अक्तूबर बुधवार को हरियाणा रोडवेज के गोहाना सब डिपो के परिचालक धर्मबीर ने ईमानदारी का परिचय दिया । उसने दो दिन पहले अपनी बस में छूट गए बैग को उसकी मालिक महिला यात्री को सुरक्षित वापस लौटा दिया। इस बैग में 32 हजार रुपए कैश और बड़ी कीमत के सोने के गहने थे।परिचालक धर्मबीर दिल्ली-कटरा रूट पर चलते हैं। सोमवार को बस स्टैंड के काउंटर नंबर 2 पर कटड़ा जाने के लिए बस दोपहर बाद 2 बजे लगी। एक अज्ञात महिला बस में चढ़ी। उसने आगे की सीट नंबर 10 और 11 पर अपना बैग रखा। उसके बाद वह महिला बस से उतर गई। किसी भी यात्री को उस महिला की जानकारी नहीं थी परिचालक धर्मबीर ने बोनट पर रख कर बैग चैक किया तो उसमें कैश और सोने के गहने थे। चूँकि देरी हो रही थी, ऐसे में बस चल पड़ी।
धर्मबीर ने बस स्टैंड के एस.एस. को बैग मिलने की जानकारी दे दी। कटरा से बस बुधवार को वापस लौटी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसी बीच बैग की मालिक का पता चल गया। वह महिला बिचपड़ी गांव की कमलेश थी। उसके अनुसार वह शुगर पेशेंट है। वह जैसे ही बस में बैठी, उसे पेशाब की तलब लगी । ऐसे में वह बस में बैग रख कर बस स्टैंड के बाथ रूम में चली गई। वह वापस आई तो बूथ से बस कटरा के लिए निकल चुकी थी। परिचालक धर्मबीर ने अपने अधिकारियों की हाजिरी में तसल्ली करने के बाद कमलेश को उसका बैग सुपुर्द कर दिया। इससे पहले धर्मबीर ने वर्ष 2009 में शिमला में एक सवारी के 1.53 लाख रुपए लौटाए थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button