चेयरपर्सन रजनी इंदरजीत विरमानी ने एक साल की बच्ची प्राची से करवाया गली का शिलान्यास
गोहाना :- 20 अक्तूबर : शहर की नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 19 में बनने वाली नई गली के निर्माण का शिलान्यास एक साल की मासूम बच्ची से करवाया। उत्तम नगर की गली नंबर एक वार्ड नंबर 19 में स्थित है। इस की गली का नवनिर्माण होना है। गली बनवाने पर नगर परिषद 21 लाख रुपए खर्च करेगी। इसी गली का नारियल फोड़ कर शिलान्यास करने के लिए नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी पहुंचीं। अध्यक्षता नगर पार्षद सोनू कुमार ने की। शिलान्यास करते हए रजनी इंद्रजीत विरमानी की निगाह वहां दादी की गोद में आई एक साल की बच्ची प्राची पर पड़ी। इस पर चेयरपर्सन ने स्वयं शिलान्यास करने की बजाय उस का नारियल प्राची से फुड़वा दिया। चेयरपर्सन की इस पहल की मौके पर मौजूद नागरिकों ने सराहना की। इस अवसर पर अंकित धनखड़, कृष्ण लाल गोयल, संदीप, अमित, यश, दीपक, कविता, सोनिया, रोशनी, बबली, कांता आदि भी उपस्थित रहे।
