श्री दिगंबर जैन शिक्षा प्रचारिणी सभा के पंकज जैन दूसरी बार अध्यक्ष, वीरेंद्र जैन तीसरी बार बनेंगे मैनेजर
श्री दिगंबर जैन शिक्षा प्रचारिणी सभा के 11 पदों के लिए एक-एक नामांकन ही दाखिल
गोहाना :-19 अक्तूबर :1914 में स्थापित जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नियंता श्री दिगंबर जैन शिक्षा प्रचारिणी सभा की नई कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक चुनाव निर्विरोध होना तय हो गया है। गुरुवार की नामांकन प्रक्रिया में सभी 11 पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन भरा गया। ऐसे में एडवोकेट पंकज जैन का लगातार दूसरी बार अध्यक्ष तो वीरेंद्र जैन को निरंतर तीसरी बार मैनेजर-कम-सचिव बनना फाइनल हो गया है। श्री दिगंबर जैन शिक्षा प्रचारिणी सभा का चुनाव 27 अक्तूबर को होना है। इस के लिए निर्वाचन अधिकारी कै. एल. दुरेजा ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष के पांच मुख्य पदों के साथ कार्यकारिणी के सदस्यों के छह पदों के लिए नामांकन स्वीकार किए।
निर्वाचन अधिकारी दुरेजा ने नामांकन का समय पूरा होने के बाद बताया कि सभी 11 पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन दाखिल किया गया है। एडवोकेट पंकज जैन पिछली बार की तरह इस बार भी अध्यक्ष तो वीरेंद्र जैन लगातार तीसरी बार मैनेजर-कम-सचिव बनेंगे। शेष तीन पदों के लिए नए चेहरे चुने जाएंगे। रविंद्र जैन पहली बार उपाध्यक्ष, प्रवीण जैन पहली बार सह-सचिव और संदीप जैन प्रथम बार कोषाध्यक्ष बनेंगे। के. एल. दुरेजा ने आगे बताया कि कार्यकारिणी के 6 सदस्य वीरेंद्र जैन उर्फ भालू, संजय जैन पेट्रोलपंप, राकेश जैन, प्रदीप जैन, अभिषेक जैन और दीपक जैन बनेंगे। सभी 11 पदाधिकारियों के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा 27 अक्तूबर को की जाएगी। उस दिन को मतदान के लिए तय किया गया हैं।



