गोहाना :-19 अक्तूबर :ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल ने कराटे की स्टेट चैम्पियनशिप में 14 पदक अपने नाम किए। इनमें से 5 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक और 2 कांस्य पदक हैं। कराटे की स्टेट लेवल की चैम्पियनशिप 13 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक भिवानी स्थित बिट्स इंटरनेशनल स्कूल में हुई। ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल ज्योत्सना श्रीवास्तव के अनुसार स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थी- हनी, सूर्यांश, टीनू, यश और सक्षम रहे। रजत पदक अनीश, खुशी, वंशिका, दीपांशु,प्रांजल, सिद्ध और राधा ने जीता। कांस्य पदक विजेता बच्चे शौर्य मलिक और वीरस छिक्कारा रहे। स्कूल के निदेशक अनिल मलिक ने सभी पदक विजेता बच्चों और उनके कराटे कोच अनिल भारद्वाज को गुरुवार को स्कूल में समारोहपूर्वक सम्मानित किया।
Related Articles
गेहूं खरीद व उठान कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त-उपायुक्त नेहा सिंह
5 days ago
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ गोहाना में की गई कार्रवाई, 04 स्टॉकिस्टों प्रतिष्ठानों पर लगया गया 85 हजार रूपये का जुर्माना
5 days ago

