गोहाना :- 18 अक्तूबर : ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने शहर में बरोदा रोड स्थित सिटी सबडिवीजन के एस.डी.ओ. कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। बाद में एस. डी. ओ. के उपलब्ध न होने पर उनके प्रतिनिधि सी. ए. सतीश शर्मा को ज्ञापन दिया गया। सिटी सब यूनिट के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि 1 अक्तूबर से बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के सिरसा आवास पर महापड़ाव डाल रखा था। मंत्री ने मांगें पूरी करने के आश्वासन के साथ महापड़ाव समाप्त करवा दिया। लेकिन मोंगें नहीं मानी गई। इस विश्वासघात के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया गया। बिजली कर्मचारियों का ज्ञापन दिलवाने के लिए यूनियन के राज्य सचिव प्रभुदयाल प्रजापति और सर्व कर्मचारी संघ की गोहाना इकाई के सचिव सुरेश यादव भी पहुंचे। प्रजापति और यादव ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारी पक्के करे, पुरानी पेंशन नीति बहाल हो, एक्सग्रेशिया की नीति बहाल की जाए, कौशल रोजगार निगम भंग किया जाए, ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए, जोखिम भत्ता बढ़ाकर 5 हजार रुपए मासिक किया जाए। इस अवसर पर राजेश, जोगेंद्र, नरेंद्र, कुलदीप, जगदीश, अनिल शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।
Related Articles
Check Also
Close



