गोहाना :-16 अक्तूबर : एक जनवरी 2024 से प्रारंभ होने वाले नए कैलेंडर वर्ष के लिए जे. सी. आई.- गोहाना स्टार के नए अध्यक्ष रवि बत्रा होंगे। उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर चयन समिति ने लगाई। इस समय रवि बत्रा कोषाध्यक्ष के दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं। वह पहले उपाध्यक्ष रह चुके हैं। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष पंकज कटारिया ने की। इस बैठक में वर्तमान अध्यक्ष ललित ठकराल की अध्यक्षता में वरिष्ठ सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई। इस कमेटी में नीरज मेहता, मुकेश देवगन, विशाल गोयल, गजेंद्र दुरेजा, हैप्पी ग्रोवर, सुशील मेहता और धर्मेंद्र वसूजा थे। कमेटी के समक्ष केवल एक नाम प्रस्तावित हुआ। वह नाम रवि बत्रा का था। ऐसे में वह सर्वसम्मति से भावी अध्यक्ष चुन लिए गए। उनका कार्यकाल एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक के लिए होगा। उन्हें अपनी कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत कर दिया गया। ऐसे में शेष पदाधिकारी स्वयं रवि बत्रा मनोनीत करेंगे। रवि बत्रा की नई कार्यकारिणी का संस्थापना समारोह शीघ्र होगा ताकि वह नए साल की पहली तारीख से अपना कार्यभार संभाल सकें।
Check Also
Close



