गोहाना :- 16 अक्तूबर : दि महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में सोनीपत में हुए जिला स्तर के अग्र प्रतिभा सम्मान समारोह में गोहाना के स्टार रक्तदाता सुनील जिंदल को सम्मानित किया गया। सुनील जिंदल 118 बार रक्तदान कर चुके हैं। जिला स्तर का अग्र प्रतिभा सम्मान सोनीपत के सेक्टर 14 स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और सी.एम. के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन थे।इस समारोह में गोहाना के स्टार रक्तदाता सुनील जिंदल को उन द्वारा 118 बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया। सुनील जिंदल को गणतंत्र दिवस और स्वाधीनता दिवस पर गोहाना में होने वाले उपमंडल स्तर और सोनीपत के जिला स्तर के राजकीय समारोहों में अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है। इसी वर्ष प्रदेश के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय द्वारा उनको पंचकूला में दो विभिन्न अवसरों पर स्टेट अवार्ड और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
Related Articles
Check Also
Close



