विरमानी ने किया जाट महासभा के कार्यालय का शिलान्यास ; अपनी मां सत्या देवी विरमानी की ओर से 11 लाख रुपए देने की घोषणा
गोहाना :- 15 अक्तूबर : शहर के सेक्टर 7 में जाट भवन का निर्माण करवाने वाली गोहाना जाट महासभा के कार्यालय का रविवार को शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी ने किया। अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने की। गोहाना जाट महासभा के कार्यालय का शिलान्यास करते हुए इंद्रजीत विरमानी ने अपनी मां सत्या देवी विरमानी की ओर से उनके नाम से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। यह राशि जाट भवन के निर्माण के लिए दी गई।
जाट महासभा के संरक्षक संजय दूहन ने कहा कि जाट भवन के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार से रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाने में इंद्रजीत विरमानी की विशेष भूमिका रही है । जाट भवन के निर्माण के लिए विरमानी ने जाट समाज को हर संभव सहयोग प्रदान किया है और कर रहे हैं। इस अवसर पर राजबीर ठेकेदार, वीरेंद्र दहन, जितेंद्र मोर, कर्ण सिंह लाठर, कुलदीप मान, मनोज मान, कृष्ण मलिक, रणबीर चहल, अजयवीर खासा, कर्मबीर लठवाल, विजेंद्र सिवाच आदि भी उपस्थित रहे।



