
गोहाना :- 15 अक्तूबर : शहर में टीटू धर्मशाला के मंच से होने वाली रामलीला का हवन पूर्वक मंचन गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने किया। इस रामलीला में रामायण के विभिन्न चरित्रों का मंचन श्री दुर्गा ड्रामाटिक क्लब के विभिन्न कलाकार करते हैं। पहले दिन की लीला का शुभारंभ लव और कुश के वेश में दो बाल कलाकारों ने राम कथा की प्रस्तुति से किया। रामलीला के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तिलक राज मिगलानी ने की। संयोजन कृष्ण लाल चुघ, सोमनाथ चावला, सुभाष आहूजा और राजू वधवा की टीम ने किया। रिबन की रस्म बिजली निगम के रिटायर्ड ऐस. ई. विजय कत्याल ने की। ध्वजारोहण पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष सन्नी आहूजा ने किया।
रामलीला का शुभारंभ करने के लिए सर्वप्रथम मंच पर हवन हुआ। हवन में आहुति डालने के लिए सोनीपत विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार मित्तल, गोहाना हलका निगरानी कमेटी के पूर्व संयोजक गुलशन विरमानी के साथ संभाष कपूर, राज बावा, विजय मग्गो, रमेश परुथी, महेश तरीका, मुकेश देवगन, सुमित कक्कड़ और सोमनाथ तनेजा भी पहुंचे।
श्री दुर्गा ड्रामाटिक क्लब के अध्यक्ष राधेश्याम धींगड़ा हैं। उनके कलाकारों की टीम में दलबीर आर्य, सतीश मधु, राधे श्याम बुद्धिराजा, खुशी राम नरुला, विपिन सरदाना, जगदीश वधवा, लकी भटेजा और सतपाल खुराना हैं। हर साल की तरह से इस बार भी दिल्ली से ओम प्रकाश रंग पुन: आए हैं। रामलीला में राम और सीता का अभिनय दो चचेरे भाई कर रहे हैं। राम रितिक बावा तो सीता उनके कजिन पवन बावा बने हैं लक्ष्मण की भूमिका के लिए सचिन राजस्थान से आए हैं। हनुमान लकी छाबड़ा बने हैं। इस रामलीला में एक परिवार की तीसरी पीढ़ी ने
इस बार दस्तक दे दी है। स्व. प्रह्लाद गोहानवी दो दशक तक राम की भूमिका करते रहे हैं। उनके बेटे सुनील गोहानवी रावण की भूमिका हैं। सुनील के बेटे गविन बाल राम, बाल रावण और बाल हनुमान बनेंगे।



