GohanaSocial

कथूरा गाँव में तीर्थ राणा ने कहा-पराली की खेत में ही जुताई कर दें या गौशाला भेज दें : राणा

गोहाना :- 14 अक्तूबर : सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा ने कहा कि पराली को जलाएं नहीं अपितु इसकी खेत में ही जुताई कर दें। खेत में जुताई करेंगे तो यह खाद का काम करेंगी और गौशाला में भेजेंगे तो भूखी गायों का पेट भरेगा। वह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा पराली का सदुपयोग एवं प्रबंधन विषय पर गांव कथूरा में आयोजित खंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे। मार्गदर्शन उप कृषि निदेशक (डी. डी.ए.) डॉ. पवन शर्मा का रहा। अध्यक्षता ए. एस. डी. ओ. डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद तकदीर नरवाल रहे।तकदीर नरवाल ने कहा कि धान की पराली को जलाना न तो पर्यावरण और न ही भूमि की सेहत के लिए अच्छा है। इसके जलाने से व्यापक स्तर पर पर्यावरण प्रदूषित होता है और किसान के मित्र कीट आग में जलकर भस्म हो जाते हैं। डी. डी. ए. डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि पराली प्रबंधन सूचना पोर्टल पर दर्ज करवाएं। इससे किसानों को एक हजार
रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कार्यक्रम में नरवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष भलेराम नरवाल, ए. ए. ई. डॉ. नवीन हुड्डा, एस. डी. ओ. डॉ. देवराज दलाल, एस. एम. एस. डॉ. वीरेंद्र नांदल, मत्स्य अधिकारी डॉ. राजेश हुड्डा, बी.ए.ओ. डॉ. आनंद श्योराण, ए. डी. ओ. डॉ. विपिन, डॉ. राकेश, डॉ. सुरजीत, डॉ. कुलदीप, ए.टी.एम. कृष्ण खासा, अंकेश और मुकेश ने भी किसानों को पराली प्रबंधन के लिए जागरूक किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button