गोहाना :- 12 अक्तूबर : शहर की पुरानी अनाज मंडी
स्थित महाराजा अग्रसेन चौक में 15 अक्तूबर को सुबह 9 बजे हवन होगा। यह हवन अग्रवाल सभा करवाएगी। हवन महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में होगा । अग्रवाल सभा के सचिव नवराज जैन के अनुसार हवन की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष सतीश गोयल करेंगे तथा मुख्य यज्ञमान गीता विद्या मंदिर के अध्यक्ष परमानंद लोहिया होंगे। हवन के बाद अग्रवाल सभा की ओर से प्रसाद वितरण होगा।



