Social

धनाना गांव के पास भिवानी सब-ब्रांच की पटरी में चूहे के बिल के कारण 20 फुट का हुआ कटाव ; 80 एकड़ धान की फसल में जलभराव

गोहाना :- धनाना गांव के नजदीक भिवानी सब-ब्रांच की पटरी में चूहे के बिल के कारण कटाव हो गया। पानी का बहाव अधिक होने के कारण कटाव करीब 20 फीट का हो गया। इससे गांव के करीब 80 एकड़ में खड़ी धान की फसल में जलभराव हो गया। पटरी में कटाव की घटना सोमवार सुबह के समय हुई। पटरी में कटाव की सूचना मिलते ही ग्रामीण और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सब-ब्रांच में पानी बंद करवाकर पटरी की मरम्मत कराई। धनाना गांव के नजदीक से भिवानी सब-ब्रांच गुजरती है। इस सब-ब्रांच का रखरखाव सिंचाई विभाग, रोहतक द्वारा किया जाता है। विभाग ने रविवार की रात को नहर में 1700 क्यूसेक पानी छोड़ा था। सुबह के समय कटाव के कारण नहर की पटरी टूट गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कुछ ही समय में पानी के तेज बहाव के कारण करीब बीस फीट तक पटरी कट गई। इससे नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में भरना शुरू हो गया। सुबह के समय घूमने के लिए गए ग्रामीणों ने पटरी टूटने की सूचना अन्य ग्रामीणों दी। सूचना मिलते ही किसान नहर पर पहुंच गए और पटरी की मरम्मत में जुट गए। सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नहर में पानी बंद करवाकर पटरी की मरम्मत कराई। पटरी की मरम्मत कराने के बाद अधिकारियों ने नहर में 1400 क्यूसेक पानी छोड़ दिया।

विधायक ने भी लिया जलभराव का जायजा : नहर की पटरी टूटने की सूचना मिलने पर कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल मौके पर पहुंचे। विधायक ने खेतों में पहुंचकर जलभराव का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर फसल की स्थिति की जानकारी जुटाई। इसके बाद ^धनाना गांव के नजदीक नहर की पटरी टूटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही नहर में पानी को बंद करवाकर पटरी की मरम्मत करवा दी है। रामनिवास, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, रोहतक।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button