GohanaSocial

नारी कोमल है, लेकिन कमजोर नहीं है ; राजनीति, व्यापार, खेलों, सामाजिक, समेत सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहीं है- कविता जैन

गोहाना :- पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि राजनीति, व्यापार, खेलों, सामाजिक, समेत सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। देश में पंचायतों से लेकर लोकसभा तक महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी कोमल है, लेकिन कमजोर नहीं है। वे भारत विकास परिषद हरियाणा मध्य प्रांत के तत्वावधान में गोहाना शाखा द्वारा आदर्श नगर स्थित हंस ध्वनि सभागार में आयोजित प्रांतीय महिला कार्यकर्ता कार्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शाखा के अध्यक्ष ललित गोयल ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन महिलाओं को समाज व देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करने को किया गया। इसमें हरियाणा मध्य प्रांत की सभी 34 शाखों से 260 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महिला के महत्व का गुणगान किया। इस मौके पर क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय सचिव निधि जैन, हरियाणा समाज कल्याण विभाग की चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान के साथ गीता गुप्ता, नीलम मेहता, सोनम चक्रवर्ती शर्मा, राजबाला मलिक, रमन बड़ौक, अंजू कालड़ा, रीना शर्मा, मानसी अरोड़ा, सिल्की सैनी, संजोग सिंह, सीमा श्योराण, रविंद्र गर्ग, आशीष गोयल, ज्योति गोयल आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button