गोहाना :- बुसाना गांव की मुख्य गली में पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी गली में ही जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों को गंदे पानी के बीच से ही आवागमन करना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें परेशानी भी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत से लेकर अधिकारियों से कई बार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी निकासी का स्थाई समाधान करने की मांग की है।
बुसाना गांव निवासी सतीश, अनीता, मूर्ति, नीतू आदि का कहना है कि गांव की मुख्य गली में पानी निकासी के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके चलते गंदा पानी गली में भर हुआ है। उनके अनुसार यह समस्या बीते करीब एक साल से है। हालात यह हैं कि घरों के बाहर पानी भरने से जहां स्थानीय ग्रामीणों को बीमारी फैलने का डर बना रहता है, वहीं उन्हें आवागमन में भी परेशानी होती है।



