GohanaSocial

गोहाना के शिव मुक्तिधाम में समाज कल्याण संगठन ने 28 पौधे रोपे

गोहाना:- 1 अक्तूबर : रविवार को समाज कल्याण संगठन ने पार्क रोड पर स्थित शिव मुक्तिधाम में पौधारोपण किया। संगठन की टीम ने इस श्मशानघाट में 28B नए पौधे रोपे। ये पौधे नीम, सांगवान, कढ़ी पत्ता, सिल्वर ओक और पीपल के रहे। पौधारोपण की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा ने की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

श्मशानघाट में जहां छोटे बच्चों के शव दफनाए जाते हैं, वहां झाड़ियां और खरपतवार उगे हुए हैं। इससे आमजन को भारी परेशानी होती थी। अब संगठन वहां की सफाई कर रहा है तथा चहुंओर नए हरे पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शोकसंतप्त परिजनों को भी राहत मिलेगी। पौधारोपण के लिए श्रमदान बलजीत जांगड़ा, मनोज कुमार, सुनील कुमार, सज्जन कुमार, प्रवीण कुमार, सुमित कुमार, जगदीश चंद्र, सुभाष चंद्र आदि ने किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button