Social

विश्व बुजुर्ग दिवस पर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा ने जय नारायण गुप्ता को किया सम्मानित

गोहाना :- 1 अक्तूबर : आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा द्वारा रविवार को भगवान परशुराम आश्रम में विश्व बुजुर्ग दिवस मनाया गया। इस मौके पर शहर के समाजसेवी बुजुर्ग, गौ सेवक, सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक अनुभवी जयनारायण गुप्ता को सम्मानित किया। मोर्च के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि जयनारायण गुप्ता 15 साल गौशाला के अध्यक्ष रहे। 16 साल कांग्रेस के हलका अध्यक्ष रहे। वह पुरानी अनाज मंडी स्थित बाल विद्या मंदिर के अध्यक्ष रहे। उन्होंने ही श्री गोपाल कृष्ण गौशाला की स्थापना की और हरियाणा खादी बोर्ड के सदस्य रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वे अपने अनुभव से समाज और नई पीढ़ी को दिशा दिखाते हैं और घर परिवार में रिश्तों की बुनियाद को मजबूती देते हैं। मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि बजर्गों की देखभाल हम सब की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्गों के प्रति समर्पण भाव से सेवा करना और उनके जीवन को सुखी बनाने का संकल्प करवाया। इस मौके पर आश्रम के संचालक पूर्व सरपंच सुभाष शर्मा, रणदीप उर्फ नाना मलिक, जिले सिंह, अमरनाथ शर्मा, जगफूल, जगमहेंद्र बाजवान, सत्य नानारायण शर्मा, मुखत्यार सिंह दांगी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button