पं. रामधारी गौड़ की 101वीं जयंती पर स्वच्छता सप्ताह प्रारंभ
गोहाना :- 1 अक्तूबर : लगातार चार बार गोहाना हलके के विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे स्व. रामधारी गौड़ की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को स्वच्छता सप्ताह प्रारंभ हो गया। इस सप्ताह का शुभारंभ दिवंगत नेता के स्कूल बाल भारती विद्यापीठ के शिक्षकों और बच्चों ने नवनिर्मित अमर शहीद मदनलाल धींगड़ा स्टेडियम को बुहार कर किया।
पं. रामधारी गौड़ का जन्म 6 अक्तूबर 1922 को बलि ब्राह्मणान गांव में हुआ था। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ उनके बड़े बेटे और बाल भारती विद्यापीठ के एम. डी. हरि प्रकाश गौड़ ने किया तथा संयोजन स्कूल की प्रिंसिपल सुमन कौशिक ने किया। इस सप्ताह के प्रथम दिन नए स्टेडियम को स्वच्छ बनाया गया। इस अभियान में स्कूल के विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। स्टेडियम के सफाई अभियान में डॉ. बंसी राम गौड़, संतोष अत्री, जय भगवान, दिनेश, नवीन, उमेश, विकास, मुन्नी, मंजू, कृष्णा, जोगेंद्र, रेणु, राजेश, भव्य, हर्ष, हनी, पुलकित और समीर ने भी भाग लिया।



