स्वच्छता ही सेवा अभियान में शहर की सड़कों पर उतरे नगर पार्षद, गावों में उतरे BJP के कार्यकर्त्ता
गोहाना :- 1 अक्तूबर : स्वच्छता ही सेवा के एक घंटे के देशव्यापी अभियान में रविवार को गोहाना शहर नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी के संग नगर पार्षद सड़कों पर उतरे तथा झाडुओं को थाम तक सफाई की। स्वच्छता ही सेवा अभियान का संचालन नगर परिषद ने किया। अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने की । संयोजन सफाई निरीक्षक दर्गा देवी पवार का रहा। नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक के साथ नगर पार्षद आजाद सिंह मलिक, मुकेश देवगन, निपुण सहरावत, विजय पांचाल, प्रदीप लठवाल, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार और जगदीश राय मदीना के साथ सफाई कर्मचारी भी सफाई अभियान में सम्मिलित हुए।
ग्रामीण अंचल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान कासंडी गांव स्थित आर्य समाज मंदिर में चलाया। यह गांव गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का है । उनके साथ सफाई अभियान में भाजपा के जिला महामंत्री परमवीर सैनी, खानपुर कलां भाजपा मंडल के अध्यक्ष संदीप जांगड़ा, दोनों महामंत्री कृष्ण मलिक और अशोक कुमार आदि ने भी भाग लिया।
गोहाना भाजपा मंडल ने गढ़ी उजाले खां गांव स्थित गायत्री मंदिर को बुहारा । अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित कक्कड़ और सेवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय सैनी ने की। संयोजन स्वच्छता अभियान के जिला सह संयोजक के.सी. शर्मा और मंडल सचिव भूपेंद्र मुदगिल ने किया। स्वच्छता अभियान में सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद जय सिंह मलिक के साथ डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, प्रवीण कश्यप, बलवंत नागपाल, सूरजमल शर्मा, संजय सुखीजा आदि ने भी भाग लिया।



