मूलरूप से नेपाल फिलहाल कैथल निवासी राजदेव (40) काफी दिनों से बीमार चल चल रहे थे। 25 सितंबर को उनकी पत्नी उसे लेकर महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर में पहुंची थीं। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी पूनम के पास अपने पति का शव लेकर जाने का खर्च नहीं था। पुलिसकर्मी उप सहायक निरीक्षक सुरजीत, उप सहायक निरीक्षक हरकिशन, बिजेंद्र, नवीन, जयवीर, धर्मेद्र, अनिल व महिला मुख्य सिपाही मौसम, पूजा, दर्शना व कौशल रोजगार के तहत पुलिस वाहन पर तैनात अशोक ने पैसे एकत्रित कर एंबुलेंस का किराया दिया है।



