गोहाना :-19 सितम्बर : वैश्य समाज के 18 गोत्र हैं। प्रत्येक गोत्र का प्रतिनिधित्व एक बाइक कर रही थी । प्रत्येक बाइक पर पीली टी शर्ट में सवार युवा महाराजा अग्रसेन का एक रुपया एक ईंट का अमर संदेश दे रहे थे।
यह विहंगम दृश्य था, वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा का जो एक अक्तूबर को जींद में प्रस्तावित राज्य स्तर की वैश्य संकल्प रैली की अलख जगाते हुए पूरे प्रदेश की परिक्रमा कर रही है। गोहाना में इस बाइक रैली में युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गोयल, महामंत्री राहुल गोयल के साथ लक्की सिंगला, ललित महाजन, प्रवीण बंसल, कृष्ण मित्तल, सन्नी गुप्ता, मोहित गोयल, कीर्ति गर्ग, सतीश बिंदल, संदीप गर्गे, अंकुर गोयल, दीपक अग्रवाल, हरीश गुप्ता, रमेश मित्तल और मोहित गुप्ता पहुंचे।
इस चेतना यात्रा के अंबेडकर चौक में पहुंचने पर पुष्प वर्षा से भव्य अभिनंदन किया गया। सी.एम. के पूर्व मीडिया सलाहकार और वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि जींद रैली का आयोजन अग्रोहा विकास ट्रस्ट और अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन संयुक्त रूप से कर रहे हैं। बाइक चेतना रैली 15 सितंबर को पंचकूला से प्रारंभ हुई और 25 सितंबर को सिरसा में पूर्ण होगी। जींद रैली में जहां वैश्य समाज अपनी ताकत का विराट प्रदर्शन करेगा, वहीं 2024 के लिए संकल्प करेगा कि लोकसभा में न्यूनतम एक और विधानसभा में कम से कम 15 वैश्य बंधु निर्वाचित हो कर पहुंचें।
वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा अंबेडकर चौक, समता चौक, शहीद स्मारक, शहीद भगत सिंह चौक, दीनबंधु चौ. छोटू राम चौक और कॉलेज मोड़ से होते हुए पुरानी अनाजमंडी में महाराजा अग्रसेन चौक में पहुंची। वहां प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट की गई। वहां से पटेल बस्ती, काठमंडी और श्रीराम चौक से गुजरी। रैली के पूरे रूट पर विभिन्न अग्रकुल बंधुओं ने भव्य स्वागत किया। संयोजन हरियाणा युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष और गोहाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद जैन ने किया।
वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा का अभिनंदन करने के लिए गोहाना के जो वैश्य बंधु अग्रणी रहे, वे रामधारी जिंदल, रामधन भारतीय, राम कुमार मित्तल, अशोक जैन, विकास जैन, जगवीर जैन, शिव सिंगला, सुमेर जैन, अनुज बंसल, रजत सिंगला, रविंद्र जैन, चेतराम जैन, राम रतन गोयल, दीपक जैन, आशीष जैन आदि रहे।



