गोहाना :- शहर में सिविल रोड स्थित निजी कार्यालय में प्रजापति जागृति संगठन ने डॉ. रत्नप्पा कुंभार की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के सदस्यों ने डॉ. रत्नप्पा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हवा सिंह वर्मा ने की, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. सुनील प्रजापति रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुंभार स्वतंत्रता सेनानी थे, जो संविधान सभा के सदस्य और सचिव चुने गए थे। उन्हें देशभक्त रत्नप्पा भी कहा जाता है। वे डॉ. भीमराव आम्बेडकर के साथ भारत के संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों में एक थे। इस मौके पर रामकुमार प्रजापति, नरेश प्रजापति, बलवान सिंह, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Check Also
Close



