गोहाना :- विभिन्न वैश्य संगठन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर एक अक्तूबर को जींद में राज्य स्तर की वैश्य संकल्प रैली आयोजित करेंगे। यह जानकारी बुधवार की शाम को सी.एम. के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने दी। राजीव जैन पुरानी अनाज मंडी के अग्रवाल सत्संग भवन रैली का निमंत्रण देने के लिए आए थे तथा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जींद रैली वैश्य समाज की राजनीतिक चेतना के लिए होगी।
इस रैली के माध्यम से सब राजनीतिक दलों से मांग की जाएगी कि लोकसभा और विधानसभा की एक-एक तो विधानसभा की 15 सीटें वैश्य समुदाय को दी जाएं। जैन ने तर्क दिया कि जब विधानसभा की सीटें 70 थीं, तब वैश्य विधायक 16 थे। अब 90 सीटें हैं तो यह संख्या केवल 8 है। उन्होंने तर्क दिया कि वैश्य समाज राजनीतिक ताकत के बिना मजबूत नहीं बन सकेगा। उनके अनुसार वैश्य संकल्प रैली के लिए 15 सितंबर को पंचकूला से मोटरसाइकिल चेतना रैली प्रारंभ होगी। यह रैली 18 सितंबर को दोपहर बाद 3 बजे गोहाना पहुंचेंगी। इस चेतना रैली का समापन 25 सितंबर को सिरसा में होगा।
राजीव जैन इंडिया गठबंधन को चोर-चोर मौसेरे भाई की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के दल डर हुए हैं कि अगली तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी पी. एम. बन गए, तब उनकी लूट की दुकान पूरी तरह से बंद हो । उनका कहना है कि चुनाव के निकट यह गठबंधन बुरी तरह से बिखर जाएगा। सी.एम. के पूर्व मीडिया सलाहकार ने इंडिया का नाम भारत करने की खुली वकालत की। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में भारत नाम ही वर्णित है। यह नाम अंग्रेजों ने तब किया जब वे राज करने आए। जैन ने कहा कि एक सर्वे में देश की 94 प्रतिशत जनता ने नाम फिर से भारत करने की सहमति दी है। इस अवसर पर रामधारी जिंदल, रामधन भारतीय, राम कुमार मित्तल, सत्य नारायण मित्तल, जगवीर जैन, बाल किशन मंगल आदि भी मौजूद रहे।



