GohanaSocial

सैन समाज के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमकने वाले 90 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

राजनीति में हिस्सेदारी देने वाले दल का साथ देगा सैन समाज

गोहाना :- सैन समाज चुनावों में उस राजनीतिक दल का साथ देगा जो इस समाज को राजनीति में हिस्सेदारी देगा। रविवार को यह प्रस्ताव हरियाणा सैन एकता विकास संगठन के तत्वावधान में हुए समारोह में सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी आयोजन में सैन समाज को इस की आबादी के आधार पर सरकारी पदों का प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई। कार्यक्रम में सैन समाज के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमकने वाले 90 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी समारोह में सैन समाज के राजपत्रित अधिकारियों के साथ 80 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुष बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संयुक्त अध्यक्षता सुनील गामड़ी और अनिल ठाकुर ने की। संचालन संगठन के संरक्षक प्रो. शमशेर भंडे ने किया। रोहतक की एम.डी.यू. प्रो. राज कुमार, अहमदाबाद से आए राजेंद्र टोकसिया, राजस्थान के डी. एस. पी. नरेंद्र पहलवान और पूर्व डी.एस.पी. हंसराज, सी.आई.एस.एफ. के असिस्टेंट कमांडेंट अरुण कुमार, मार्कीट कमेटी के सचिव जितेंद्र कुमार कस्टम के पूर्व डी.आर.आई. नकुले कुमार, पूर्व बी.ई.ओ. मदन लाल, करनाल के डॉ. सुनील पंवार और सफीदों के राम मेहर ठाकुर सहित सैन समाज की 50 विभूतियां विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। समारोह में बिहार के पूर्व सी. एम. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से अलंकृत करने की मांग की गई। कार्यक्रम में समाज के सरकारी और गैर-सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान किया गया कि वे अपने समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करें। इस अवसर पर सोनू सैन, प्रवीण सैन, दीपक कुमार, सोमपाल चौहान, राम मेहर बुटाना, बबलू सैन, जगदीश डोहलिया, जय करण घरौंडा आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button