गोहाना :- सोनीपत के पूर्व डी.सी. ललित सिवाच को शनिवार को शहर की नई अनाज मंडी में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह आढ़ती एसोसिएशन और गोहाना जाट महासभा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद सहरावत ने की जो दोनों संगठनों के अध्यक्ष हैं। सम्मान समारोह का संयुक्त संयोजन आढती एसोसिएशन की ओर से रामधारी जिंदल, नरेंद्र बंसल, श्याम लाल वशिष्ठ, सतबीर सिंह, विजेंद्र सिवाच, राजबीर नरवाल और राजेश लठवाल, गोहाना जाट महासभा की ओर से संजय दहन, रमेश दहन, जितेंद्र मोर, कुलदीप मलिक, कुलदीप मान और संजीव मलिक ने किया। मार्गदर्शन सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तथा नगर परिषद की चेयरपर्सन के पति इंद्रजीत विरमानी ने किया। अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि ललित सिवाच का बतौर डी.सी. कार्यालय सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके नेतृत्व में सोनीपत जिले ने उन्नति की नई बुलंदियों को स्पर्श किया। ललित सिवाच ने कहा कि उन्हें भी जनता से जो स्नेह मिला, उसके वह हमेशा ऋणी बने रहेंगे।
Related Articles
Check Also
Close



