गोहाना :- गोहाना एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया तथा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा शनिवार को शहर में महिला वित्तीय जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्यअतिथि मोनिका दहिया ने कहा कि आज के समय में महिलाएं घर संभालने के साथ रोजगार भी करती हैं। ऐसे में वित्तीय सशक्तिकरण की जानकारी विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के लिए लाभदायक है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड आफ इण्डिया के मुख्य सलाहकार सूर्यकांत शर्मा ने महिलाओं को अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना एवं जन धन योजना की जानकारी दी और उनके माध्यम से लाभ उठाने के बारे में भी समझाया।
Related Articles
Check Also
Close



