गोहाना :- भारतीय किसान नौजवान यूनियन के संयोजक अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि 2 अगस्त से सोनीपत व पानीपत में किसान अधिकार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा किसान आंदोलन की 8 मांगों को लेकर निकाली जा रही है। अब 10 सितंबर को गोहाना की नई अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 8 राज्यों के वे किसान नेता शामिल होंगे, जो किसान आंदोलन में मुख्य रूप से हिस्सा ले रहे थे। इस महापंचायत में मांगों को लेकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
वह शुक्रवार को नई अनाज मंडी में किसानों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किसानों की मुख्य मांगे केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून-2013 में जो संशोधन अगस्त 2021 में हरियाणा विधानसभा में किए गए थे, वे सभी संशोधन वापस लिए जाएं। महापंचायत में पंजाब से जगजीत सिंह दल्लेवाल, सुखजिंद्र सिंह खोसा, हरियाणा से लखविंदर सिंह औलख, जरनैल सिंह चहल, मध्यप्रदेश से जसदेव सिंह, गुजरात से जेके पटेल आदि किसान नेता हिस्सा लेंगे। इस महापंचायत में सरकार के खिलाफ बड़ा फैसला लिया जाएगा। गोहाना. किसान महापंचायत की जानकारी देते ।



