GohanaSocial

गोहाना में सड़कों पर जाम की समस्या के समाधान के लिए नप अध्यक्ष रजनी विरमानी के नेतृत्व में पार्षदों ने सरकार से बाईपास बनाने की करी मांग

गोहाना :- शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ सड़कों पर जाम की समस्या भी लगातार बढ़ रही है। इससे राहगीरों व आमजन को परेशानी हो रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को नप अध्यक्ष रजनी विरमानी के नेतृत्व में पार्षदों ने सरकार से बाईपास बनाने की मांग की। इसके साथ ही केंद्र सरकार से 23 अगस्त को नेशनल स्पेस-डे के तौर पर मनाने के लिए राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की भी मांग की। सीएम मनोहर लाल ने नवंबर-2015 में शहर के लिए पश्चिमी बाईपास बनवाने की घोषणा की थी। इसके बाद नवंबर-2019 में बाईपास के लिए सरकार प्रशासनिक मंजूरी दे चुकी है। बाईपास के लिए करीब 238 करोड़ रुपए मंजूर भी किए गए थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

करीब 8 किलोमीटर बनने वाले बाईपास के लिए माहरा, ठसका, आहुलाना, वजीरपुरा और खंदराई गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण होनी थी, लेकिन किसानों के तय से अधिक मुआवजे की मांग को लेकर सरकार ने इसे बीते साल रद्द कर दिया था। अब शहर में बढ़ते जाम के चलते फिर से लोग सरकार से बाईपास बनाने की मांग कर रहे हैं। नप की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने कहा कि शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने हाल ही में सरकार से बाईपास बनाने की मांग की है। ऐसे में सरकार ने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को जमीन देने के लिए राजी करें, ताकि बाईपास का निर्माण जल्द हो सके। इसी को लेकर वे सोमवार को एसडीएम से मिलकर बाईपास को लेकर जल्द प्रक्रिया शुरू करने की मांग करेंगे। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी, नप की उपाध्यक्ष राजबाला मलिक, पार्षद आजाद मलिक, जगदीश राय, बबली, सुमन सैनी, सोनिया, जतीश कपूर, मुकेश देवगन, प्रदीप लठवाल, विजय पांचाल, निपुण सहरावत, नरेंद्र कुमार, रमेश परुथी आदि मौजूद रहे।

गोहाना . मांगों को लेकर एकत्र नप अध्यक्ष रजनी विरमानी व पार्षद।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button