गोहाना :- शहर को ग्रीन सिटी बनाने को कृतसंकल्प समाज कल्याण संगठन ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रविवार को रोहतक रोड स्थित शिव मुक्ति धाम में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने चांदनी, साइप्रस, गुलाब व नीम के 38 पौधे रोपे और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। इसके अलावा वहां पहले से रोपे गए पौधों की नुलाई-गुड़ाई भी की। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा, सन्नी, भोलाराम, धनीराम, जगदीश, प्रवीण, मनेाज, सुभाष, नीरज, गुलशन आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Check Also
Close



