GohanaSocial

साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) का शनिवार को सोनीपत जिले के गाँव चिड़ाना में भव्य स्वागत ; सांसद रमेश कौशिक ने बुके देकर किया अभिवादन ; नशे के खिलाफ 2 दिन जिले में करेंगे जागरूक

नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है, जागरूकता समय की सबसे बड़ी मांग है- रमेश कौशिक

गोहाना :- नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत लोगों को नशे प्रति जागरूक करने के लिए निकाली जा रही साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) शनिवार को सोनीपत जिले में पहुंची। यात्रा का गोहाना के गांव चिढाना में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने साइकिल यात्रियों का पुष्पगुचछ देकर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा को आगे रवाना किया गया। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार व कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

डीसी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से नशा मुक्त हरियाणा को लेकर करनाल से साइक्लोथॉन की शुरुआत की गई है। 2 सितंबर को यात्रा गोहाना के रास्ते सोनीपत जिले में पहुंची। इसके बाद यात्रा सोनीपत मुख्यालय के लिए रवाना हुई। यात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद साइक्लोथॉन 3 सितंबर को खरखौदा-सांपला होते हुए रोहतक के लिए रवाना होगी। यात्रा 25 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों को कवर करेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

यात्रा के स्वागत के दौरान सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। इसके लिए युवाओं में जागरूकता पैदा करना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। साइक्लोथॉन अर्थात साईकिल रैली के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

एसडीएम आशीष कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि आओ हम मिलकर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान से जुड़े और साइक्लोथॉन में भाग लेकर समाज को एक संदेश देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि हम सब की भागीदारी ही इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने का कार्य करेगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button