GohanaSocial

खटीक मोहल्ला के युवक की अधिक शराब पीने से हुई मौत ; रोहतक रोड पर पड़ा मिला शव

गोहाना :- शहर के खटीक मोहल्ला निवासी एक युवक की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। उसका शव रोहतक रोड पर पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और पिता के बयान के बाद उसका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहतक रोड स्थित सेक्टर-7 के मोड़ के नजदीक एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान खटीक मोहल्ला निवासी सचिन (29) के रूप में हुई। इसकी जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शहर थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि सचिन के पिता इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मेहनत-मजदूरी का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। अब अधिक शराब पीने से ही उसकी मौत हुई है। इंद्रपाल के अनुसार शराब पीने के चलते वे सचिन को काम करने से मना भी करते थे। इसी के चलते सचिन करीब तीन महीने बाद 30 अगस्त को काम पर गया था। वहां से उसे जो रुपए मिले, उनकी उसने गुरुवार को शराब पी ली। इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button