GohanaSocial

भाविप की नई टीम ने किया दायित्व ग्रहण

गोहाना :- भारत विकास परिषद की गोहाना इकाई की नई टीम ने तीज के अवसर पर गीता विद्या मंदिर में आयोजित परिवार मिलन समारोह में दायित्व ग्रहण किया मध्य हरियाणा भाविप के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने गोहाना भाविप की नई टीम में अध्यक्ष एड्वोकेट ललित गोयल, सचिव प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष कुच्छल और महिला संयोजिका सीमा जैन को शपथ दिलवाई।

परिवार मिलन समारोह के लिए सानिध्य हरीश कर्नाटक और राम कुमार मित्तल, मार्गदर्शन महेंद्र भारद्वाज और ज्योति गोयल का रहा। मुख्य अतिथि गोहाना नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन आजाद सिंह मलिक, सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक और जिला सचिव रीना शर्मा,सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद जय सिंह मलिक आदि रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कार्यक्रम में गीता विद्या मंदिर के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार, नागरिक अस्पताल के डॉ. चक्रवर्ती शर्मा के साथ समाजसेवी बबीता गोयल, रमन बड़ौक, सोनम चक्रवर्ती शर्मा आदि भी पहुंचे। भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रदेश संयोजक सुरेश रावल ने भाविप परिवार में जुड़े 20 नए सदस्यों को शपथ दिलवाई। परिवार मिलन समारोह का विशेष आकर्षण फूलों से सजा झूला रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button